Anp News Live Korba श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अबेकस (Abacus) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, स्मरण शक्ति, एकाग्रता और तार्किक सोच को विकसित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अबेकस के माध्यम से तेज एवं सटीक गणना करने की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। बच्चों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ प्रशिक्षण में भाग लेते हुए नई विधियों को सीखा और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में अबेकस प्रशिक्षण बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे नवाचारपूर्ण शैक्षणिक एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की इस पहल को बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
