लड़कियों के चयन पर सुभचिन्तकों और परिजनों में हर्ष का माहौल

Uploaded Image

टहरौली झांसी: कस्बा टहरौली निवासी राजेश उपाध्याय की पुत्री का टैक्स असिस्टेंट जीएसटी में चयन एवं ग्राम गाता निवासी पुष्पेन्द्र सिंह बुंदेला की 2 पुत्रियों मुस्कान और महक का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर परिजनों सहित सुभचिन्तकों ने हर्ष व्यक्त किया है। चयन के उपरांत दीपावली पर पहली बार अपने अपने गांव और कस्बे में आने पर गांव बालों ने लड़कियों का जोरदार स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय ने तीनों बच्चियों के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेते हुए बच्चों और अभिभावकों को सुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लड़कियों की सफलता न केवल 2 परिवारों की सफलता है बल्कि अन्य लड़कियों को इससे प्रेरणा मिलती है, समाज में लड़कियों के प्रति लोगों का नजरिया बदलता है, लड़कियों के सफल होने पर अन्य लड़कियों के अभिभावकों को भी लगता है कि यदि वे भी ऐसे ही अपनी बच्चियों को शिक्षित करेंगे तो उनकी लड़कियां भी सफल हो कर दिखा सकतीं हैं। इस मौके पर डॉ साहब सिंह बुंदेला मोना राजा, रिंकू दीक्षित,

 दीपक देवलिया, दिनेश प्रताप सिंह, आशीष उपाध्याय, प्रहलाद सिंह बघेल बकायन, अरविंद्र सिंह सेंगर टहरौली, देवेंद्र सिंह, कपिल घोष खिरिया, रिंकू परिहार धवारी, भान सिंह परमार गाता, इंद्रपाल सिंह बुंदेला, राम सिंह परमार , मानवेंद्र सिंह बुंदेला, यश प्रताप सिंह बुंदेला (मोनू राजा), भैया राजा, प्रिंस बुंदेला, तुलाराम कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, रामकिशन अहिरवार, लल्ला अहिरवार गाता आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्टर अंकित साहू

Related Post