सातगांव की धरती पर बहेगी रामकथा की अमृतधारा, 12 से 14 सितंबर तक राज्य स्तरीय मानस गान एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन

कोंडागांव, 11 सितंबर 2025: विकासखंड कोंडागांव के ग्राम पंचायत सातगांव में 12 से 14 सितंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय दानवीरों के सहयोग से लगातार आठवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जो भक्ति, श्रद्धा और दिव्यता का अद्भुत संगम होगा।

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत 12 सितंबर को मंगल कलश यात्रा के रूप में शोभायात्रा के साथ होगी, जिसमें ग्राम परिक्रमा कर धार्मिक वातावरण का निर्माण किया जाएगा। इसके पश्चात देव शक्तियों की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा।

Uploaded Image

तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ अंचल के विख्यात मानस मंडलियों के मानस पुत्र अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा की अमृतधारा प्रवाहित करेंगे। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर ज्ञानगंगा में गोता लगाएंगे।

 

ग्रामवासियों द्वारा भक्तजनों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है, जिससे समस्त आगंतुकों को आत्मिक तृप्ति के साथ-साथ आत्मीयता का अनुभव हो सकेगा।

 

विशेष आकर्षण के रूप में 13 सितंबर की रात्रि में पंडवानी की भव्य प्रस्तुति आयोजित की गई है, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगी।

 

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु एक ज्ञानरथ भी निकाला गया है, जो जिले के प्रत्येक गांव में जाकर भावभरा आमंत्रण दे रहा है।

 

सातगांव में आयोजित यह आध्यात्मिक महोत्सव न केवल गांव अपितु पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, समर्पण और संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक बन चुका है।

Related Post