नशीला पदार्थ पिलाकर बैनामा कराने और जान से मारने की धमकी का आरोप

महराजगंज। जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिठौरा बाजार निवासी पंकज कुमार निगम पुत्र स्व. रमेश कुमार निगम ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

प्रार्थी के अनुसार, 22 जून 2026 को मनोहर द्वारा कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उसकी जमीन का बैनामा अपनी पत्नी पूनम के नाम करा लिया गया। प्रार्थी का आरोप है कि उसे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी बाद में हुई।

शिकायत में प्रार्थी ने मनोहर, सुजीत पुत्र श्रीकिशुन (निवासी जिगनहवा वार्ड नं. 1, थाना निचलौल), प्रदीप पुत्र सुरेश (निवासी बीशोखोर, थाना कोठीभार), गिरजेश पुत्र टीमल (निवासी बरोहिया) तथा शैलेन्द्र कन्नौजिया उर्फ शुकई पुत्र डेबा (निवासी मिठौरा, थाना सिंदुरिया) पर गाली-गलौज, जान से मारने के लिए दौड़ाने तथा लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्रार्थी का कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। मामले में कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक महराजगंज से निष्पक्ष जांच कराते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

फिलहाल यह शिकायत प्रार्थी द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच के निष्कर्ष आना शेष है।

Related Post

Hg