
टहरौली ( झांसी ) ग्राम प्रधान बमनुआ प्रतिनिधि रवि शंकर शुक्ला के सौजन्य से ग्राम के करीब 65 मुस्लिम श्रद्धालुओं को 5 धाम की यात्रा पर बस से निःशुल्क भेजा गया। अकीदतमंदों का यह जथ्था कालपी हल्के बड़े सरकार, मकनपुर, आगरा, फतेहपुर सीकरी, अजमेर शरीफ, हुसैन टेकरी जाबरा शरीफ, निजामुद्दीन का दीदार करेगा। श्रद्धालुओं में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रधान प्रतिनिधि रवि शंकर शुक्ला ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा रवाना की। इस मौके पर हजरत अली, अकबर खान, महबूब खान, सादिक खान, गुलाब खान,दयासागर बिरथरे, रमेश बिरथरे, रामजीवन मकडारिया, आशीष उपाध्याय, संतोष शुक्ला, संजीव बिरथरे, रविन्द्र बिरथरे, खुशाली राम बमनुआ, संजय शर्मा बबलू, प्यारे कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, बलू कुशवाहा, सुधीर शुक्ला, नरेन्द्र नापित, अमित सेन, हरचरण कुशवाहा खिरक, अजीम खान, अलीम मुहम्मद, सत्तार खान, अशरफ खान, आजाद अली, रहमत अली, अमजद अली, वाहिद अली, जहीर अली, इस्लाम, सादिक अली, आशिक अली, समीर अली आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू
