फरसगांव में एक्स-रे मशीन अब पूरी तरह दुरुस्त, सेवाएं फिर से शुरू

कोण्डागांव, 5 जून 2025: फरसगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अब एक्स-रे मशीन पूरी तरह से दुरुस्त होकर पुनः संचालित हो रही है। कुछ दिनों से आंधी-तूफान और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति में आई बाधा, कम वोल्टेज और लाईट फ्लक्चुएशन की वजह से एक्स-रे मशीन का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मशीन की स्थिति की जानकारी मांगे जाने पर खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण उत्पन्न हुई थी। अब बिजली की स्थिति सामान्य हो चुकी है और एक्स-रे मशीन के माध्यम से लोगों को पुनः सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

 

ग्रामीणों को पुनः इस सुविधा का लाभ मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में राहत मिली है। प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं

गे।

Related Post