केंद्र की योजनाओं से महिलाएं हो रही सशक्त : संजय सिन्हा

 

छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के द्वारा संस्कार ग्राम संगठन दीदियों के वार्षिक आमसभा में शामिल हुए छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के ग्रामीणों व समूह के दीदियों ने जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व अरपा पैरी के धार राजकीय गीत उपरांत कार्यक्रम की शुरुवात की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि जबसे देश के प्रधानमंत्री ने बागडोर संभाली है,तबसे अब तक महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाऐं संचालित की जा रही है,सबसे बड़े कार्यक्रम राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान है ,महिलाएं इससे जुड़कर स्वालंबी ही नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ जीवन जीने की कला में बड़ी बदलाव होना ही मोदी सरकार की देन है । जबसे ये योजना संचालित हुई है,लोग साहूकारों के जाल से बाहर आ चुके है । श्री सिन्हा महिलाओं को लघु उद्योग लगाने हेतु प्रेरित भी किया गया है । इस अवसर पर मुख्यरूप से से पलनी स्वामी नायडू, उभे राम मंडावी जनपद सदस्य,महेश साहू पूर्व सरपंच,टीकम साहू,आशा बाई कोर्राम सरपंच साहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे ।

Related Post