कोंडागांव, 4 जुलाई 2025: जिला अस्पताल कोण्डागांव में आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक गरिमामय स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में पदस्थ हुए नए सिविल सर्जन डॉ. प्रेमलाल मंडावी और नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर. के. चतुर्वेदी का आत्मीय स्वागत किया गया।
साथ ही, जिला चिकित्सालय से स्थानांतरित होकर कांकेर CMHO पद पर पदोन्नत हुए पूर्व सिविल सर्जन डॉ. आर. सी. ठाकुर तथा बेमेतरा CMHO पद पर पदोन्नत डॉ. अमृतलाल रोहेतकर को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों — श्री एल. एन. राव (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट) एवं श्री एस. आर. सोरी (फार्मासिस्ट) को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डॉक्टर एसके कनवर शामिल हुए। वहीं समारोह में जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे और समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार साझा कर वरिष्ठजनों को भावभीनी शुभकामनाएँ दीं।
समारोह भावुकता और सम्मान से भरपूर रहा, जिसमें समर्पित सेवा के लिए आभार व्यक्त किया गया और नए पदस्थ अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया गया।
