- "घर घर जायेंगे - संविधान का द्वीप जलाएंगे" नारों के साथ कस्बे में बाबा साहेब की जयंती पर निकला विशाल बाइक रैली
सोनौली।
संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती पर उत्साहित अनुवाइयो नें नगर में विशाल बाइक रैली निकाल कर बाबा साहेब को नमन किया, इस रैली का कुशल नेतृत्व नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव नें किया।
डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के मौके पर आज बुद्धवार को दोपहर करीब 3 बजे बैजू यादव के नेतृत्व में विशाल जुलुस कस्बे के टैक्सी स्टैंड से रामजानकी चौक पंहुचा जहाँ बाइक रैली को जलपान कराया गया उसके बाद रैली भारत नेपाल सीमा (नोमेंस लैंड) से वापसी करते हुवे एसएसबी रोड तक गई।
बाइक रैली कार्यक्रम में राम जानकी चौक पर बाबा साहेब की फोटो पर बैजू यादव द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।
इस मौके पर विजय यादव, राजेंद्र बौद्ध, विष्णु गौतम, मोहन लाल गौतम, दुर्गेश दीवाना, vipin गौतम, पशुपति वर्मा, सभासद राम अचल, राजकुमार नायक, नीरज गुप्ता, बबलू सिंह सहित भारी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही।
