युग शांति पब्लिक स्कूल कोंडागांव में दशहरे पर अनूठी पहल: बच्चों ने किया आधुनिक बुराइयों के रावण का दहन

कोंडागांव, 02 अक्टूबर 2025: विजयादशमी के पावन पर्व पर युग शांति पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, कोंडागांव में एक रचनात्मक और सामाजिक संदेश से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती एस. सिंह के मार्गदर्शन में स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों ने दशहरा पर्व को पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ाते हुए आधुनिक बुराइयों के खिलाफ एक सार्थक संदेश देने की कोशिश की।

Uploaded Image

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अच्छाई की जीत और शिक्षा के महत्व को उजागर किया। खास बात यह रही कि इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से "आधुनिक दशानन" — जिसमें फेसबुक, व्हाट्सएप, फ्री फायर, पबजी, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और अन्य मोबाइल गेम्स जैसी लतों को शामिल किया गया — का दहन किया गया।

Uploaded Image

इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल लत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से जागरूक करना था, साथ ही शिक्षा और ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना।

 

स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने मिलकर यह संदेश दिया कि आज के युग में असली रावण हमारे मन और जीवन में छिपी वो आदतें हैं जो हमारे विकास में बाधा बनती हैं। ऐसे में इन "दशाननों" का दहन कर, बच्चों के मानसिक विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना ही सच्चा विजयादशमी पर्व है।

Uploaded Image

इस अवसर पर अनेक अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस अनोखी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Post