चोरी कर भाग रहे दो शातिर भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, बाइक समेत माल जब्त...

जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और कार्रवाई से फार्म हाउस में चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी गया सामान, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा

प्रार्थी पवन राठौर, निवासी सारागांव, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एनएच-49 स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने बने फार्म हाउस में सबमर्सिबल पंप, बिजली तार, रॉड कटर मशीन, प्लास्टिक चेयर एवं अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी।

07 जुलाई 2026 की रात दो युवक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में बोरी भरकर सामान ले जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर उनका पीछा किया गया और बाद में सूचना मिलने पर सारागांव पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

जांच में फार्म हाउस के लोहे के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली तथा वहां से 01 एचपी वरुणा कंपनी का सबमर्सिबल पंप, रॉड कटर मशीन, बिजली तार, सबमर्सिबल पैनल और 02 प्लास्टिक चेयर चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये।

आरोपियों से पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गया सामान, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. रमेश कुमार गोयल (29 वर्ष), निवासी मुरलीडीह कंजी, थाना मुलमुला
2. महेश गोयल (27 वर्ष), निवासी मुरलीडीह कंजी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर -चांपा।

Related Post