जैन धर्म का दस दिवसीय पर्यूषण महापर्व उत्तम ब्रहमचर्य धर्म पालन के संकल्प के साथ हुआ संपन्न

झांसी: जैन धर्म के दस दिवसीय पर्यूषण महापर्व आज ‘‘उत्तम ब्रहमचर्य धर्म’’ पालन के संकल्प के साथ संपन्न हुये। विचार,वाणी , कर्म पर नियंत्रण ही ‘‘उत्तम ब्रहमचर्य ’’ है। पंचायती बडा मंदिर गाँधी रोड झाँसी में आहूत विशाल धर्मसभा में मुनि श्री अविचल सागर महाराज ने पर्यूषण महापर्व को ‘आत्मचेतना’ का सशक्त माध्यम बताते हुये इन पवित्र दिनो में आत्मकल्याण का आह्वान किया ।

इस अवसर पर पंचायत उपाध्यक्ष सुभाषचन्द्र जैन(बिजली), राजीव जैन सिर्स, सुकमाल जैन, वीरेन्द्र चौधरी, सुनील जैन, अशोक जैनिथ, आलोक जैन बताशा, अनूप जैन इत्यादि ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।


उधर चन्द्रप्रभु जिनालय में भगवान वासुपूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढाया गया। पर्यूषण महापर्व के ‘‘उत्तम ब्रहमचर्य धर्म’’ पर शांतिधारा-अभिषेक-पूजन का सौभाग्य व्यापारी नेता अशोक जैन, निलय जैन, महामंत्री राजीव जैन (अहिंसा), प्रबुद्व जैन, प्रियांश जैन, प्रकाशचन्द्र जैन (एड), इंजी.के.सी.जैन, सचिन जैन (रेलवे)े, मनोज जैन चिरगाँव, राजेन्द्र जैन (बघैरा), अविनाश जैन (टहरौली), डा.नरेन्द्र जैन, विजय जैन (पचकुइंया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जैन (पीएनबी, प्रदीप जैन (छतरपुर), अभिजीत जैन, अमित जैन, एस.सी.जैन, गौरव जैन, डा. रिमी जैन, जयंतमणि जैन(सी.ए), महेशचन्द्र जैन(बी.एच.ई.एल), प्रभात जैन (कुंजबिहारी) इत्यादि को प्राप्त हुआ।
अतिशय क्षेत्र करगुवां जी में भगवान वासुपूज्य स्वामी का निर्वाण लाडू चढाया गया इस अवसर पर शांतिधारा का सौभाग्य क्षेत्रमंत्री शिरोमणि जैन , डा.पी.के.जैन, मनोज जैन अछरौनी, मयंक जैन (करगुवां), राजकुमार जैन, डा.अमित जैन, संजय जैन(छतरपुर), इंजी. बालचन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन (नेडा) को प्राप्त हुआ।


भगवान महावीर तीर्थ करूणास्थली में पूजन का सौभाग्य केतन जैन, शिखरचन्द्र जैन, आशीष जैन को प्राप्त हुआ। कटरा जैन मंदिर में डा.प्रमोद जैन, अमित जैन (छोटू), विजयवर्धन जैन, प्रमोद जैन, मुकेश जैन, जितेन्द्र जैन , राजीव रानू को अभिषेक पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उधर पंचायती बड़ा मंदिर में सायंकालीन सांस्कृतिक सभा में ‘नवसंस्कार चर्तुदशी गु्रप पाठशाला’ के बच्चो में युवाओ का भविष्य में संस्कारो के महत्व को दर्शाते हुये मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में शशि जैनिथ, कुसुम जैन, प्राची जैन, रिचा जैन, पलक जैन (पीहू), अनुभूति जैन, स्वाति जैन, अर्पिता जैन सहित अन्य प्रतिभागियो ने भाग लिया।

Related Post