शांति भंग करने वालों पर सिरगिट्टी पुलिस की सख्ती, 13 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कोर्ट में पेश

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अशांति को रोकने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 13 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लड़ाई-झगड़े की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

 

 पेट्रोलिंग के दौरान उपद्रवियों की पहचान

 

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में गहन पेट्रोलिंग कर अशांति फैलाने वाले आदतन बदमाशों को चिन्हित किया। इसके बाद धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।

 

 गिरफ्तार आरोपियों की सूची

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तिफरा, कोरमी, गणेश नगर नयापारा एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं, जिन पर क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका थी। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

 पुलिस की सख्त चेतावनी

 

सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Post