बालको स्थित MTI हॉस्टल में दुर्लभ दृश्य, अहिराज सर्प ने बनाया दूसरे सर्प को शिकार जाने पूरा मामला

बालको के MTI हॉस्टल परिसर में एक चौंकाने वाला और दुर्लभ दृश्य सामने आया, जहाँ सर्पों का राजा कहे जाने वाला 'अहिराज सर्प' एक अन्य सर्प को अपना शिकार बना रहा था। यह दृश्य बहुत ही कम देखने को मिलता है और प्रकृति की विलक्षणता को दर्शाता है।

स्नेक रेस्क्यूअर टिनू आनंद ने जानकारी दी कि अहिराज सर्प सामान्यतः अन्य सर्पों को ही भोजन बनाता है। इस बार उसने पानी में रहने वाले डोडिया सर्प को शिकार बनाया। जब टिनू आनंद मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने दोनों सर्पों को अलग किया। हालांकि आशंका है कि अहिराज ने डोडिया सर्प पर विष का प्रभाव जरूर डाला होगा। बाद में दोनों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

टिनू आनंद ने बताया कि एक ही दिन में उन्हें 20 से अधिक कॉल्स प्राप्त हुए, जिनमें उन्होंने 15 से अधिक सर्पों का सफल रेस्क्यू किया — इनमें कई अहिराज सर्प और 2 बेबी कोबरा भी शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि अब सर्पों के बच्चों का निकलना शुरू हो गया है, और वे अब तक 5 से अधिक कोबरा के बच्चों को बचा चुके हैं।

उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा–

बरसात के मौसम में चप्पल या जूते पहनने से पहले उन्हें ध्यान से देखें।

अगर कहीं भी सर्प दिखाई दे, तो घबराएं नहीं, तुरंत उन्हें कॉल करें।

Related Post