कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी है।
इस क्रम में 15 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक विभिन्न थाना-चौकियों और यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 69 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई और न्यायालय द्वारा 15,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई का विवरण–
थाना सिविल लाइन – 10 वाहन
थाना दीपका – 10 वाहन
यातायात पुलिस जिला कोरबा – 14 वाहन
पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर – 10 वाहन
कोतवाली – 7 वाहन
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में सार्वजनिक शांति, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधा बनी रहे।
कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि–
1. वाहन में अनधिकृत परिवर्तन (जैसे मॉडिफाई साइलेंसर) न करें।
2. वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
3. तेज गति, ओवरटेकिंग और लापरवाह ड्राइविंग से बचें।
4. नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
5. सड़क पर मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
6. यातायात संकेतों और पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
कोरबा पुलिस – "सुरक्षित यातायात – सुरक्षित जीवन"
