Anp news बालको का जुबली पार्क बनेगा कोरबा की नई पहचान बच्चों से लेकर बड़ों तक लेकर तक सभी के लिए विशेष व्यवस्था

Anp News Live Korba भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर क्षेत्र में विकसित नवनिर्मित जुबली पार्क अब कोरबा जिले के सबसे सुंदर और सुव्यवस्थित सार्वजनिक उद्यानों में अपनी पहचान बनाने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक हरियाली से सुसज्जित यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आधुनिक खेल उपकरण, युवाओं और स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए व्यायाम उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। प्राकृतिक वातावरण और सुव्यवस्थित सुविधाओं से युक्त यह पार्क समुदाय के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक मेलजोल का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Uploaded Image

नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद हितानंद अग्रवाल ने जुबली पार्क को समुदाय के लिए एक सराहनीय सौगात बताते हुए कहा कि यह पार्क कोरबा जिले के सबसे सुंदर और व्यवस्थित पार्कों में से एक है। उन्होंने कहा कि यहां विकसित योगा प्लेटफॉर्म, आधुनिक झूले, खेल उपकरण और हरियाली सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेंगे तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देंगे।

उन्होंने कहा कि बालको लगातार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण, आंबेडकर स्टेडियम के आधुनिकीकरण, नेहरू पार्क के निर्माण सहित कई जनहितकारी परियोजनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

बालको प्रबंधन के अनुसार जुबली पार्क को केवल एक मनोरंजन स्थल नहीं, बल्कि एक जीवंत सामाजिक एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां समय-समय पर योग, फिटनेस और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

यह पार्क आने वाले समय में स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनकर क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Post