कोरबा में 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, करीब 700 पदों पर भर्ती का अवसर

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 23 सितंबर 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में आयोजित होगा।

 

रोजगार मेले का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, आयु वर्ग और अनुभव के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

जारी भर्ती विवरण के अनुसार H.S. Construction and Developer, Shramin Talent Private Limited, The Royal Hunter, Sanjay Industries, ACME Education Solution Private Limited, AISECT, Randstad India Private Limited तथा JIFSA सहित विभिन्न नियोक्ता कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।

 

इनमें Electric Motor Technician, Security Guard, Sales Executive, Assembly Operator, Admission Counsellor, Packaging Operator, Placement Manager, HR Manager, Assistant Professor, Office Boy, Lab Attendant, Welder, Cutter, Fitter, Helper सहित विभिन्न पदों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। भर्ती सूची में 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, बी.टेक., एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं अन्य योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए पद शामिल किए गए हैं।

 

जारी विवरण के अनुसार विभिन्न कंपनियों में मिलाकर करीब 700 रिक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। कुछ पदों पर फ्रेशर्स तथा कुछ पदों पर अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पद के अनुसार वेतनमान भी अलग-अलग निर्धारित है।

 

जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा एवं मॉडल करियर सेंटर द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के अनुरूप उपलब्ध पदों की जानकारी लेकर रोजगार मेले में शामिल हों और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

Related Post