सेवा मित्र 24 की पहल: अरदा में रक्तदान शिविर में उमड़े नागरिक, यातायात नियमों के पालन का लिया संकल्प

अरदा में विशाल रक्तदान एवं यातायात जन-जागरूकता शिविर संपन्न

 

अरदा/Uploaded Imageबाँकीमोंगरा। ग्राम अरदा के सिंघाली खदान मोड़ स्थित अरदा चौक में शनिवार को ‘सेवा मित्र 24’ के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं यातायात जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

 

शिविर का उद्देश्य सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए निःशुल्क ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

 

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी लिया।

 

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख रक्तदाताओं में शैलेंद्र शर्मा (संचालक, कियोस्क बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बाँकीमोंगरा), योगेश कुमार, मो. रौनक अली, कु. हीना पटेल, कु. रीना पटेल, संजय एवं टिकेश्वर कंवर सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।

 

शिविर के आयोजन में समाज सेवक एवं सेवा मित्र 24 के सदस्य राज दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्त संग्रह एवं जांच के लिए SJR फाउंडेशन, कटघोरा का सहयोग प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में डी. डी. दीवान, राम किशोर राव, रवि पांडेय, सुदाम खुटिया, के. डी. बघेल, डॉ. सुनील विश्वकर्मा (संचालक राइस कंप्यूटर कॉलेज, बांकि मोगरा), आशीष कुमार(संचालक inso प्राइवेट जॉब्स कंसल्टेंसी सर्विसेज कोरबा), शुभम आदिल सहित सेवा मित्र 24 के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

 

आयोजक मंडल ने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्था एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सेवा मित्र 24 द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य, रक्तदान एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े जनकल्याणकारी अभियानों को जारी रखने की बात कही गई।

Related Post