धनी धर्मदास साहब प्रगट उत्सव पर तोरण्डी परिक्षेत्र में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का माहौल

कोंडागांव, 06 नवंबर 2025| जिले के ग्राम तोरण्डी में कार्तिक पूर्णिमा 2025 के अवसर पर अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ इस वर्ष भी धनी धर्मदास साहब प्रगट उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के ग्राम अमरावती, मालगांव, बीजापुर, घोड़सोडा, सिलाटी, करंडी, हीरापुर, इंगरा और माकड़ी के कबीरपंथ समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Uploaded Image

कार्यक्रम में कबीर पंथ बस्तर प्रचारक महंत फूलदास जी साहब ने श्री सदगुरु कबीर साहब के वाणी वचनों का अमृत रसपान कराते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को सत्संग का संदेश दिया। इसी क्रम में सात्विक आनंदी चौंका आरती का आयोजन महंत बुधमन दास जी साहब के करकमलों से सम्पन्न हुआ। वहीं ध्वजारोहण व निशान पूजा का कार्य महंत रामेश्वर दास जी साहब द्वारा संपन्न किया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानिकपुरी पनका समाज ब्लॉक अध्यक्ष माकड़ी सन्यासी दास जी साहब ने की, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया।

 

इस अवसर पर श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली मिशन (KDV) के छत्तीसगढ़ राज्य सह युवा प्रतिनिधि अर्जुनदास प्रधान जी साहब तथा KDV मिशन जिला युवा प्रतिनिधि, कोंडागांव के नकुल नाग जी साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिक्षेत्र में भक्ति, सेवा और सद्भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Related Post