जांजगीर-चांपा जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि जेल के सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिया गया। जेल में बंदियो से प्राप्त जानकारी अनुरूप विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर नही पाये गये। जेल के कर्मचारीयों को निरीक्षण की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जावे ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात् किशोरों को संप्रेक्षण गृह में संरक्षण की प्रांरभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला ज्योति मिश्रा संरक्षण अधिकारी (स.दे.), विधिक सह परीविक्षा अधिकारी सम्मे सिंह कवंर, पुष्पेन्द्र मरकाम, हर्ष वर्धन सिंह, जिला जेल अधीक्षक डी.डी. टोण्डर. जांजगीर-चांपा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
