सकरार झांसी: आज थाना सकरार में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर श्वेता साहू की अध्यक्षता में थाना समाधान का आयोजन हुआ।थाना दिवस के आयोजन में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहे लेकिन फरियादियों की अनुपस्थिति ने इस आयोजन को अधूरा बना दिया। अधिकारी अपने निर्धारित समय पर पहुंचे और फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर नहीं आया।
इस समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना था, लेकिन फरियादियों की गैरमौजूदगी ने इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया। अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों के आने की प्रतीक्षा की, लेकिन निराशा हाथ लगी।
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल,कानूनगो ,थाना प्रभारी अमीराम सिंह एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू 
