पीथमपुर में मकान निर्माण रेट बिगाड़ने वालों पर लगेगी लगाम, ठेकेदार संगठन ने तय की नई दरें और कड़ी सजा

पीथमपुर में मकान निर्माण रेट बिगाड़ने वालों पर लगेगी लगाम, ठेकेदार संगठन ने तय की नई दरें और कड़ी सजा

पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित यूनिवर्सल टाउनशिप में बुधवार को ठेकेदार संगठन समिति पीथमपुर द्वारा मकान निर्माण रेट की बढ़ती समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीथमपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के कई ठेकेदार मौजूद रहे।
ठेकेदारों ने अपनी शिकायत रखते हुए बताया कि क्षेत्र में कुछ ठेकेदार बाजार में चल रहे रेट से काफी कम दाम पर मकान निर्माण का काम कर रहे हैं। इससे बाजार का पूरा रेट बिगड़ गया है और ईमानदारी से काम करने वाले अन्य ठेकेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सुभाष जायसवाल नरेंद्र सालासर संजय शर्मा ने सभी ठेकदारों को सुझाव दिया। की सभी ठेकेदार समिति द्वारा तय रेट पर ही कार्य करें और काम से पहले मकान मालिक से एग्रीमेंट जरूर करवा और आपसी सहमति बनाकर मिलजुलकर क्षेत्र में कार्य करें।
लंबी चर्चा के बाद समिति ने सर्वसम्मति से कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए। समिति ने निर्माण का एक निश्चित रेट तय कर दिया है। और सभी को रेट चार्ट वितरित कि अब सभी ठेकेदार इसी तय रेट पर ही काम करेंगे। साथ ही मकान मालिक से लिखित एग्रीमेंट किए बिना कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो ठेकेदार इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उस पर 31,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। संगठन का मानना है कि इन कदमों से क्षेत्र में निर्माण कार्य का रेट स्थिर रहेगा और ठेकेदारों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।

Related Post