दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत उरगा–कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के बीच 12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस नई द्वि-दिशात्मक लाइन की कनेक्टिविटी के लिए 30 एवं 31 अगस्त को कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में एनआई कार्य किया जाएगा।
इसके चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा—
1. 30 एवं 31 अगस्त 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू कोरबा स्टेशन तक ही जाएगी तथा कोरबा–गेवरारोड खंड में रद्द रहेगी। वहीं 68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू कोरबा से प्रारंभ होगी और गेवरारोड–कोरबा खंड रद्द रहेगा।
2. 30 एवं 31 अगस्त 2025 को रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू भी कोरबा तक ही जाएगी तथा कोरबा–गेवरारोड खंड रद्द रहेगा। इसी प्रकार 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर 2025 को चलने वाली 68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू कोरबा से प्रारंभ होगी और गेवरारोड–कोरबा खंड रद्द रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले इन परिवर्तनों की जानकारी अवश्य लें।
