कस्बा सकरार में बीते दिन हुई तेज बारिश से नई बस्ती में रहने वाले मातादीन वंशकार का छप्पर ढह गया जिसके मलवे में उसका राशन और कपड़े सहित कई जरूरी सामान सब गया। कस्बा निवासी मातादीन वंशकार पुत्र बुद्धप्रकाश वंशकार ने आज बताया कि बीते गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण उसकी कच्छी दीवार ढह गई जिस वह टीन की चद्दर डाले हुए था उसने बताया कि दीवार ढहने से उसके मलबे में वहां रखा उसका राशन ,खाने पीने का सामान और कपड़े आदि दबकर खराब हो गए। वहीं सूचना पाकर स्थानीय लेखपाल निशांत रूसिया ने पीड़ित से जानकारी कर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्टर अंकित साहू
