राजनांदगांव:- सद्गुरु कबीर साहेब, पंथ श्री हुजुर प्रकाश मुनि नाम साहेब, पंथ श्री हुजुर उदित मुनि नाम साहेब के असीम कृपा से चिचोला समिपस्थ ग्राम उरईडबरी के पावन धरा में एक दिवसीय महायज्ञ बरसाईत महात्म्य चौंका आरती का आयोजन में दिनांक 16/05/2026 को मनाने के लिए मानिकपुरी पनिका समाज के परिक्षेत्रीय बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया। बरसाईत चौंका आरती महात्म्य का आध्यात्मिक शुद्धी से नकारात्मक शक्तियों, विकारों और अज्ञानता को दूर कर सात्विक वातावरण का निर्माण करता है। कबीर पंथ में सद्गुरु कबीर साहेब को सर्वोच्च माना जाता है , इस चौंका के माध्यम से गुरु की शक्ति और कृपा साधक के घर परिवार तक पहुंचती है। कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 16/ 05/26 को सुबह 11बजे महंतों द्वारा गुरु वंदना किया जाएगा, तत्पश्चात कबीर गुरुद्वारा से बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा और ग्राम उरईडबरी के मुख्य तालाब से सगरी भरकर पुनः जोश और उत्साह के साथ शोभायात्रा कबीर गुरुद्वारा पहुंचेगी। इसके बाद बरसाईत चौंका आरती महात्म्य मैं पधारे सभी कबीर भक्तों और ग्रामवासियों को सात्विक एवं शाकाहारी भोजन कराया जाएगा। वहीं कबीर पंथ के महंत दिवानों द्वारा कबीर साहेब के भजनों का गान कर शाकाहारी, नशा मुक्त जीवन जीने, मोह, माया और संसारिक बंधनों से मुक्त होने की प्रेरणा देंगे। बैठक में डेरहा दास मानिकपुरी, ज्ञानदास मारगांव, ज्ञानदास मानिकपुरी पार्रीकला, मघनदास मानिकपुरी, दयाल दास, सेवा दास, गोपेश्वर दास, ब्रम्हा दास, भादू दास, रमेश दास, देवेन्द्र दास, गोपी दास, श्यामू दास, हारुन दास, सुरेन्द्र दास सहित मानिकपुरी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
