कोंडागांव नगर के कनेरा मार्ग बना धूल का अड्डा, अमृत मिशन कार्य की धीमी रफ्तार से लोग परेशान

कोंडागांव, 14 सितंबर 2028: कनेरा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमृत मिशन के तहत सड़क पर की गई खुदाई और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क पूरी तरह से मिट्टी से सराबोर हो चुकी है। इस कारण जहां बारिश के समय कीचड़ से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, वहीं बारिश थमते ही उड़ती धूल से दुकानदारों व आम नागरिकों की सांसें अटक रही हैं।

Uploaded Image

सड़क पर फैली मिट्टी और धूल के चलते पैदल चलने वालों, खासकर दुपहिया वाहन चालकों को आंखों में जलन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि दुकान में रखे सामान पर हर समय धूल की परत चढ़ी रहती है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।

Uploaded Image

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अमृत मिशन के कार्यों में ठेकेदार की धीमी गति और लापरवाही के चलते यह समस्या पैदा हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर फैली मिट्टी को जल्द से जल्द हटवाया जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।

Uploaded Image

नगरवासियों की यह उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या की ओर ध्यान देगा और उन्हें इस धूलभरी मुसीबत से राहत दिलाएगा।

Related Post