उत्तर प्रदेश महराजगंज रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 20 वर्षीय प्रिंस वर्मा और 14 वर्षीय मोनू साहनी की मौत के बाद महुअवा गांव में मातम पसरा हुआ है किसी घर में जवान बेटे की मौत का गम है तो कहीं किशोर की असमय मौत ने परिवार को झकझोर दिया है मां-बाप के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं
मृतकों की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी प्रिंस वर्मा (20) पुत्र विनय वर्मा और मोनू साहनी (14) पुत्र पवन साहनी के रूप में हुई। दोनों रविवार को परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता-रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 के पास नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी
हादसे की सूचना मिलते ही नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे थे उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। विधायक ने कहा था कि परिवार की खुशियां वापस तो नहीं लाई जा सकतीं, लेकिन दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ मजबूती से खड़े हैं
मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने वादे को पूरा करते हुए एसडीएम नौतनवा कुणाल के साथ महुअवा गांव पहुंचकर दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई प्रिंस वर्मा के परिजनों को चार लाख रुपये और मोनू साहनी के परिजनों को भी चार लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा गया। दोनों परिवारों को कुल आठ लाख रुपये की सहायता मिली सरकार से
प्रिंस वर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था उसकी मौत ने परिवार का सहारा ही छीन लिया बेटे के शव की याद में मां का विलाप और पिता की टूट चुकी उम्मीदों ने माहौल को गमगीन कर दिया परिजनों की हालत देखकर विधायक ऋषि त्रिपाठी भी भावुक हो उठे उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आर्थिक सहायता के साथ जरूरत के समय हरसंभव मदद की जाएगी
वहीं, 14 वर्षीय मोनू साहनी की मौत ने उसके परिवार को भी गहरे सदमे में डाल दिया है जिस उम्र में बच्चे अपने भविष्य के सपने बुनते हैं, उस उम्र में मोनू की जिंदगी का इस तरह खत्म हो जाना परिवार के लिए किसी बड़े आघात से कम नहीं है
विधायक ने मोनू के परिजनों को चार लाख रुपये का सहायता चेक सौंपते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया
इस दौरान नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, तहसीलदार नौतनवा करण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
