चारपारा में स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर का आयोजन, 3000 से अधिक लोगों को मिला लाभ – युवाओं ने किया रक्तदान

 अकलतरा – चारपारा सामुदायिक भवन में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण मेला और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपसरपंच सूरज पटेल ने स्वयं रक्तदान कर की, जिसके बाद सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने प्रेरित होकर रक्तदान में भाग लिया।

शिविर में 3000 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आयुर्वेद विभाग ने प्रतिभागियों को आयुष काढ़ा वितरित किया, वहीं उषा अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. मधु शर्मा ने किया।

Uploaded Image

आयोजन में आदिवासी नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कंवर का मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन वस्त्रकार और अजय यादव ने पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सफल बनाया। यातायात विभाग के कमलेश शिंदे ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी, जबकि विधायक राघवेन्द्र सिंह ने सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में नशाखोरी को बताया और शराब एवं अन्य नशे की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत मुनगा, नीम, नीबू और तुलसी जैसे आयुर्वेदिक पौधों से किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशेष उपस्थिति

विधायक राघवेन्द्र सिंह, आदिवासी नेता राजेंद्र कंवर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत कुमार देवांगन, सरपंच श्रीमति मानी राजकुमार पटेल, जनपद सदस्य श्री कमलेश भैना, उपसरपंच श्री सूरज पटेल, जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज श्रीमति गंगोत्री राजेंद्र कंवर, सेक्टर उपाध्यक्ष लक्ष्मी भारद्वाज, और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

गांववासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन एक सफल और प्रेरणादायक जनसेवा अभियान बन गया।

Related Post