होटल कावेरी में दिनांक 26 जुलाई 2025 को एक्सट्रावेगंजा ब्यूटी प्रेजेंट्स द्वारा आयोजित ग्रैंड सावन उत्सव बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजक श्रीमती संगीता राठौर और श्रीमती शालिनी नायर के संयोजन में हुए इस आयोजन में एंकरिंग की भूमिका में रहे अजीत साहू।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं श्रीमती खुशी उपाध्याय, जबकि विशिष्ट अतिथि रहीं रश्मि राठौर, और जूरी मेंबर के रूप में सानिया गवेल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
मिसेज सावन का खिताब श्रीमती ममता दशोरे ने जीता और
मिस सावन का ताज मिस रिमझिम के सिर सजा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर भाग लिया और मंच पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य प्रतिभागियों में श्रीमती चांदनी, श्रीमती रतना, श्रीमती उजाला, श्रीमती बरखा, आंचल कुर्रे शामिल रहीं
वहीं, संगीत गायन की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया अंशिका नायर ने, आपको बता दे
कार्यक्रम का हर क्षण सावन की हरियाली, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा, जो सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
