सागौर। डोल ग्यारस पर्व पर बुधवार को नगर में पारंपरिक उत्साह और आस्था के साथ भव्य अखाड़ा निकाला गया और झिल मिलाते मनमोहक डोलो करवा निकला अखाड़ा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर, सूरजकुंड परिसर पहुंचा। जहां महाआरती हुई और महाप्रसादी का वितरण किया गया
इस अखाड़े में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। मार्गभर कलाकारों ने रोमांचक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह खलीफाओं और उस्तादों का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न मंचों से पुष्पवर्षा कर अखाड़े का अभिनंदन किया गया।
भक्ति और परंपरा से सराबोर इस अखाड़े ने नगर में उत्सव का माहौल बना दिया। लोग श्रद्धा और उमंग से अखाड़े में शामिल होकर संस्कृति और परंपरा से जुड़े दिखाई दिए।
