झांसी जिले के सकरार में बुंदेलखंड के किसान खाद न मिलने से परेशान हैं। ग्राम लुहारी में स्थित सकरार सहकारी समिति पर किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है, जो सुबह से ही खाद के लिए लंबी कतार में लगे हुए हैं। किसानों ने समिति पर खाद ब्लैक करने के आरोप लगाए हैं और सचिव पर जबरन समिति सदस्य बनाने के आरोप भी लगाए हैं। वहीं किसानों ने बताया कि सहकारी समिति पर रखे मटकों में पीने के लिए पानी भी नहीं है किसान पीने के पानी के लिए परेशान होते है ।
आज सैकड़ों किसान खाद की मांग को लेकर समिति के बाहर जमा हुए हैं। उनका आरोप है कि समिति के पास पर्याप्त खाद नहीं है, जिससे वे अपनी फसल की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर प्राइवेट दुकानों से खाद खरीदना पड़ रहा है।
वहीं, सोसाइटी सचिव का कहना है कि उनके पास पर्याप्त खाद है और लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। सचिव का दावा है कि खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन किसानों का आक्रोश बरकरार है। वहीं किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि वह स्वयं समिति पर आकर यहां के हालत देखें और अपनी देखरेख में खाद का वितरण करवाएं।
रिपोर्टर अंकित साहू
