जिला कलेक्टर को किसानों ने सौंपा ज्ञापन, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप

जिला कलेक्टर को किसानों ने सौंपा ज्ञापन,
बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप

अरनोद। क्षेत्र के किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीमा कंपनी के दो प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि गत वर्ष भी इन दोनों ने मिलीभगत कर 20 से 30 प्रतिशत तक का कमीशन लेकर अनेक किसानों को बीमा योजना से वंचित कर दिया था।Uploaded Image

ज्ञापन में बताया गया कि बीमा कंपनी की पॉलिसी किसानों के हितों के विपरीत है। खड़ी फसल नष्ट होने पर न तो मुआवजा दिया जाता है और न ही क्लेम स्वीकृत होता है। कंपनी केवल कटाई के बाद खेत में रखी फसल पर हुए नुकसान पर ही क्लेम देती है, जबकि सबसे अधिक नुकसान खड़ी फसल के खराब होने पर होता है।Uploaded Image

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की मिलीभगत कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों से भी है। इसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों को इस क्षेत्र से नहीं हटाया गया तो वे भूख हड़ताल करने को विवश होंगे

Related Post