रोजगार मेला : 295 युवाओं ने लिया हिस्सा, नामी कंपनियों ने दी नौकरी के अवसर

रायगढ़- श्री कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, कोतरा रोड रायगढ़ में आईसेक्ट भोपाल के तत्वाधान में एक भव्य रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मेले में स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस, गायत्री इंडस्ट्रीज, रेडमून क्लब इंटरनेशनल और संगम मैरिज जैसी जानी-मानी कंपनियों ने भागीदारी की। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता और रुचि के आधार पर चयन प्रक्रिया चलाई।

आयोजन में लगभग 295 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से अनेक युवाओं को तत्काल रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, वहीं कई को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाना और उन्हें अपने कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना है। कंपनियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से योग्य और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को एक ही मंच पर पाना आसान होता है।

श्री कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को करियर की नई राह दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Post