उमस भरी गर्मी और लगातार बिजली कटौती ने पाली क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सरकारी दावों के विपरीत, नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। कई गांवों में दिनभर बिजली का नामोनिशान नहीं रहता, जबकि शहर में घंटों की अघोषित कटौती से लोग बेहाल हैं।
बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण पंखे, कूलर, लाइट और मोबाइल चार्जिंग तक ठप हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, व्यापारिक प्रतिष्ठान और दैनिक जीवन पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं और मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
कोरबा का बिजली उत्पादन और कोयला दूसरे राज्यों को रोशनी दे रहा है, जबकि जिले के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
