अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोण्डागांव अध्यक्ष पद का चुनाव 6 अक्टूबर को, अंतिम मतदाता सूची जारी

कोण्डागांव, 20 सितंबर 2025: अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोण्डागांव के अध्यक्ष पद हेतु चुनावी प्रक्रिया का आगाज़ हो चुका है। निर्वाचन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव 6 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। इसके लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर कुल 545 मतदाता शामिल हैं।

 

निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोण्डागांव नगर क्षेत्र के साथ-साथ माकड़ी, तोरडी, चिखलपुटी, बम्हनी, दहीकोंगा, चिपावंड, एरला, अनंतपुर, बीजापुर, लंजोड़ा और जैतपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता भी इस चुनाव में भाग लेंगे।

 

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार:

 

नामांकन पत्र दाखिला: 22 से 25 सितंबर

 

छंटनी: 26 सितंबर

 

नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन: 29-30 सितंबर

 

मतदान: 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक, स्थान – विकास नगर स्थित सामुदायिक भवन

 

मतगणना व परिणाम घोषणा: मतदान के दिन ही

 

चुनाव को लेकर समुदाय में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

Related Post