जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी ने कोंडागांव जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण

कोंडागांव, 19 सितंबर 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी ने ग्राम पंचायत चिपावंड एवं बड़ेकनेरा क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बालक व बालिका छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Uploaded Image

स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। हायर सेकंडरी स्कूल चिपावंड में शिक्षकों से मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की गई।

Uploaded Image

Uploaded Image

बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उमरगांव "ब" स्थित आवासीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस दौरान सरपंच सुश्री सूरज नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगतू नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Post