मुलमुला मेले में उमड़ा जनसैलाब, 12 पाली के देवी-देवताओं के साथ ग्रामीणों ने की परिक्रमा

कोंडागांव, 08 मई 2025: गुरुवार को मुलमुला में पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखने को मिली। इस मेले में क्षेत्र के 12 पाली के देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल हुए।

 

मेले की शुरुआत कावराकरीन आंगा देव द्वारा की गई, जिन्होंने परिक्रमा के लिए रास्ता बनाते हुए परंपरा का निर्वहन किया। इसके बाद उमरगांव, नेवता, भोगाड़ी, कावरा, धनपुर, लेमड़ी सहित सभी बारह पाली के देवी-देवताओं की भव्य परिक्रमा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत-संगीत के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मेले में मीना बाजार, झूले और खाने-पीने के स्टॉल्स पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।

 

ग्रामीणों के अनुसार, इस वर्ष की भीड़ और उत्साह पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक देखने को मिला, जिससे यह साफ जाहिर है कि परंपरागत लोक संस्कृति और मेलों के प्रति लोगों की आस्था आज भी बनी हुई है।

Related Post