कलेक्टर ने राजस्व व कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली, शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोंडागांव, 15 जुलाई। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों और एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Uploaded Image

बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, डिजिटल हस्ताक्षर, अधिकार अभिलेख वितरण सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग को जिले के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों का पंजीयन शीघ्र पूरा करने, फील्ड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने तथा कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Uploaded Image

बैठक में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, संयुक्त कलेक्टर वहीदुर्रहमान, एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post