अरनोद ग्रामीण सेवा शिविर में कलेक्टर ने लिया अवलोकन
अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरावली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर राजोरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने शिविर स्थल पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को आवश्यक समाधान हेतु निर्देशित किया।
शिविर में उपखंड अधिकारी योगेश सिंह देवल, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संपत लाल खटीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र बलाई, नायब तहसीलदार कचरू लाल मालवीय, ग्राम विकास अधिकारी जमना मीणा, सरपंच मीरा मीणा एवं सामाजिक कार्यकर्ता धनराज मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया
