कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने माकड़ी क्षेत्र का किया दौरा, विद्यालय, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास और डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

कोंडागांव, 03 सितंबर 2025। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने माकड़ी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

 

बैंक सखी सोनादाई नाग से की मुलाकात

Uploaded Image

ग्राम पंचायत अमरावती में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कार्यरत बैंक सखी सोनादाई नाग से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि सोनादाई पांच गांवों में बैंकिंग सेवा उपलब्ध करा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है।

 

स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन

Uploaded Image

कलेक्टर ने लखपति दीदियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और आय में वृद्धि हेतु नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पॉन्सरशिप छात्रवृत्ति एवं सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

 

शिक्षा और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Uploaded Image

Uploaded Image

शासकीय प्राथमिक शाला अमरावती में बच्चों से पढ़ाई की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा देने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों (अमरावती एवं बीजापुर) के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन और पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Uploaded Image

Uploaded Image

बालक आश्रम और राशन दुकान का भी निरीक्षण

Uploaded Image

कलेक्टर ने अमरावती बालक आश्रम छात्रावास का निरीक्षण कर भवन में हो रहे सीपेज की मरम्मत और नए चादरों की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। साथ ही परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर भी बल दिया।

उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खाद्य सामग्री वितरण और भंडारण में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि योजनाओं की समीक्षा

Uploaded Image

जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी घरों में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम अनंतपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने सुरक्षित प्रसव और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

Uploaded Image

कलेक्टर ने क्षेत्र में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का भी अवलोकन किया और कृषि विभाग के अधिकारियों से सर्वे की प्रगति की जानकारी ली।

 

इस दौरान एसडीएम अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डीईओ भारती प्रधान, सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post