कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने की समय-सीमा बैठक में योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कोंडागांव, 15 जुलाई। जिला कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण, एनआरसी में भर्ती बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तथा 13 से 18 जुलाई तक चल रहे विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी पात्र महिलाओं एवं किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास, मर्दापाल व माकड़ी महाविद्यालय भवन, पुस्तकालयों तथा केशकाल बायपास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। नगर पालिका अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम को दूरस्थ क्षेत्रों की राशन दुकानों में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा विद्युत विभाग को आगामी माह से शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर आधारित प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था शुरू करने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post