कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कोण्डागांव, 09 सितम्बर 2025 – जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित सभा कक्ष से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल और बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Uploaded Image

जनदर्शन में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव की निवासी सविता सोनवानी ने आवास की मांग की, वहीं ग्राम पंचायत कुल्हाड़गांव के ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता जताई। ग्राम बाड़ागांव के सोमारू राम नाग ने किसान किताब बनवाने हेतु आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Uploaded Image

इसके अतिरिक्त ग्राम आंवराभाटा के घसिया राम नेताम और ग्राम बालेंगा के पनकूराम ने भी सीसी रोड निर्माण की मांग की। ग्राम केवंटी के राजेश पवार ने मोबाइल टॉवर की स्थापना की आवश्यकता बताई ताकि संचार सुविधा बेहतर हो सके।

Uploaded Image

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जनदर्शन में उपस्थित सभी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

Related Post