राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष – नौंगांवा में भव्य पथ संचलन का आयोजन
अरनोद। नौंगांवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गांव में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन गांव के रैदास मोहल्ले से प्रारम्भ होकर गांव के प्रमुख मार्ग से नई आबादी होते हुए बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
पथ संचलन में सबसे आगे वाहिनी प्रमुख और उनके पीछे संघ की पारंपरिक पोशाक में स्वयंसेवक कदमताल करते हुए अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। बीच में ध्वज वाहिनी भगवा ध्वज लेकर चल रही थी, वहीं घोष वादन दल गगनभेदी स्वर लहरियों के साथ संचलन को और भी प्रभावशाली बना रहा था।
गांव के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति और संगठन की भावना से सराबोर दिखाई दिया।
