ब्राह्मण समाज कोण्डागांव ने मनाया दीपावली मिलन, सुंदरकांड पाठ के साथ बाँटी खुशियाँ

कोण्डागांव, 26 अक्टूबर 2025/ दीपावली पर्व के उपरांत अपनी खुशियाँ साझा करने और समाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्राह्मण समाज कोण्डागांव द्वारा रविवार को कनेरा मार्ग स्थित ब्राह्मण समाज भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के साथ भगवान श्रीराम के सुंदरकांड पाठ से हुई। समाज के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भावना से सुंदरकांड का वाचन करते हुए भगवान श्रीराम का स्मरण किया और समाज के सभी परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Uploaded Image

कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने अपने-अपने घरों से लाए मिष्ठान और पकवानों को आपस में बाँटते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस मिलन समारोह ने समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ते हुए आपसी भाईचारे को और मजबूत किया।

 

इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, गोपाल दीक्षित, पवन झा, बी.पी. पाण्डेय, आर.सी. पाण्डेय, सौरभ उपाध्याय, अंकित मिश्रा, राजेश शुक्ला, अमरेश झा, डॉ. एस.के. दुबे सहित केशकाल से रश्मि अग्निहोत्री, चिराग उपाध्याय, संगीता अग्निहोत्री और सुनीता अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

अंत में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Post