नीट पेपर लीक पर मरवाही में उबाल: NSUI का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

 

मरवाही | 19 मई 2026

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मरवाही में मंगलवार को एनएसयूआई मरवाही विधानसभा इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष आशीष श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “शिक्षा का सम्मान करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) परीक्षा संचालन में पूरी तरह विफल रही है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

एनएसयूआई ने मांग की है कि NTA को तत्काल भंग किया जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI से कराई जाए।

नेताओं ने क्या कहा

NSUI विधानसभा अध्यक्ष आशीष श्रीवास ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र लगातार अन्याय का सामना कर रहे हैं और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो, जिला उपाध्यक्ष शेषमन यादव, प्रिंस ताम्रकार, जिला महामंत्री अरुण चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष भूपेश श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र केवट, निखिल रैदास, विनोद रैदास, जिला महासचिव शुभम बघेल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post