कोंडागांव, 15 अप्रैल 2026 | ग्राम पंचायत बयानार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश में समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव है, जो आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहा है।
इस आयोजन में सरपंच बाजारू सोरी, सचिव लच्छू राम नाग, पंच तुलसी राम बघेल, सुकधर सोरी सहित देवसिंग बघेल, सुंदर लाल बैध, योगेश बैध, बसंत मानिकपुरी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
