कर्तव्य में लापरवाही पर एएसआई निलंबित, थाना प्रभारी लाइन अटैच – एसएसपी का सख्त एक्शन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिटी कोतवाली के सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा को कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किया। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडे को अधीनस्थ स्टाफ पर नियंत्रण न रखने के कारण लाइन अटैच किया गया।

मामला 5 अगस्त 2025 की रात का है, जब मृतक दीपक साहू थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ड्यूटी पर मौजूद एएसआई गजेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर एमएलसी तो कराया, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। नतीजतन 8 अगस्त को दीपक साहू की हत्या हो गई।

एसएसपी ने इस घटना को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए तुरंत कार्रवाई की और स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी यदि अपने पदीय कर्तव्यों में उदासीनता बरतेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post