धुंध की आगोश में अरनोद नगर

धुंध की आगोश में अरनोद नगर

 

शनिवार सुबह अरनोद नगर घनी धुंध की चादर में लिपटा नज़र आया। चारों ओर फैली सफ़ेद धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही और लोगों को वाहनों की गति धीमी रखनी पड़ी।

 

पिछले दिनों हो रही लगातार बरसात के चलते मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला है। सुबह-सुबह की ठंडी हवाओं और धुंध ने आमजन को ठंड का अहसास करा दिया। लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं और चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Related Post