Anp News हसदेव एक्सप्रेस में यात्रियों को बड़ी राहत, अब स्थायी रूप से जुड़ेगा 3AC कोच

Anp News Live Bilaspur रायपुर-कोरबा-रायपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने बढ़ती यात्री मांग और बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसदेव एक्सप्रेस की चारों सेवाओं में एक अतिरिक्त एसी थ्री (3AC) कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें मिलने के साथ आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी थ्री कोच 12 जुलाई 2026 से जोड़ा जाएगा, जबकि 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में यह सुविधा 13 जुलाई 2026 से उपलब्ध होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 15 जुलाई 2026 से और 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 16 जुलाई 2026 से अतिरिक्त एसी थ्री कोच के साथ संचालन शुरू किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगी। रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं के विस्तार और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

 

Related Post