गाजीपुर- जखनियाँ क्षेत्र के गोडहरा गाँव में रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त

Anp News Live गाजीपुर। जखनिया तहसील के गोडहरा गाँव में रास्ते पर किये गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आवागमन बाधित होने और आए दिन विवाद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।

लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मुद्दे को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर ने नायाब तहसिलदार और BDO को तीन दिन में रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किये हैं जिसके बाद नायाब तहसिलदार के साथ BDO मौके पर जाकर अतिक्रमणकर्ता को रास्ते से दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार स्थानीय राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। गाँव वालों की मांग है कि अवैध अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।

इसके साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उक्त मामले को लेकर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा ने भी राज्य सरकार को यह निर्देश दिया है कि सार्वजनिक भूमि और सड़कों पर किए गए किसी भी अवैध अतिक्रमण को 90 दिनों के भीतर हटाया जाए।

Related Post